छत्तीसगढ़
जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का किया गया आयोजन
स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में केंद्र व राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

बालोद। शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन किया गया। शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत बालोद स्थित कलस्टर भवन में जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ लेने प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, गणमान्य नागरिक पवन साहू, कृष्णकांत पवार, देवेन्द्र जायसवाल, किशोरी साहू, राकेश यादव, प्रेम साहू, तोमन साहू, अकबर तिगाला, नरेंद्र लुकंढ, संदीप सिन्हा, संजय साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।