गुरुवार को सुबह दंतैल हाथी का लोकेशन गुरूर रेंज के नाहंदा परिसर में रहा, सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने अलर्ट जारी किया

जाहिद खान…….बालोद। गुरुवार को सुबह दंतैल हाथी का लोकेशन गुरूर रेंज के नाहंदा परिसर में रहा। सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने ग्राम कंकालिन, रूपुटोला, हितेकसा, नगझर, मंगचुवा, करियाटोला, नाहंदा, कोसमी, पेटेचुवा, भेजाजंगली, बरहीपारा, बरही, नारागांव, किनारगोंदी, नर्रा, मुल्लेगुड़ा सहित आसपास गांव के लिए अलर्ट जारी किया है।वन विभाग के अनुसार सुबह से शाम तक फसल हानि की शिकायत नहीं मिली है। अधिकांश समय तक हाथी जंगल में ही विचरण कर रहा है। गांव तरफ नहीं आ रहा है। हालांकि 16 गांव में हाथी कभी भी पहुंच सकता है क्योंकि इन गांवों से 5 से 10 किमी के दायरे में ही हाथी विचरण कर रहा है।गुरुवार को वन विभाग के कर्मचारी करियाटोला-चूल्हापथरा परिसर में हाथी के पैरों के निशान को देखकर आसपास के लोगां को अलर्ट करते नजर आए। इसके अलावा रोजाना गांवों में कई बार कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को घर में रहने की अपील की जा रही है।