छत्तीसगढ़

भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध व अन्य मुद्दों पर कांग्रेस का बालोद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

जाहिद खान………बालोद। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध व अन्य मुद्दों पर शनिवार को जिला मुख्यालय में विधायक सहित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार में अंग्रेजों की तरह साजिश, फरेब कर कार्यवाही की जा रही है। कांग्रेस नेताओं को जबरदस्ती फंसा रहे हैं। अंग्रेज शासनकाल में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कई आंदोलन हुआ था। वैसे ही भाजपा की सरकार में आज आंदोलन करने की नौबत आ रही है। इस दौरान संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलेभर के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी मौजूद थे।

*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में किया जेल भरो आंदोलन*

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में किया जेल भरो आंदोलन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button