छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कॉंग्रेस में हुआ नियुक्तियों का दौर प्रारंभ पहली सूची हुई जारी

ज़ोहेब खान……रायपुर। किसी ने सही कहा है मनुष्य कर्म करने के लिए जन्म लेता है कर्म ही सब से बड़ा धर्म है.इस बात को सच साबित किया है हसन आबिद ने विगत कई वर्ष से कांग्रेस से जुड़े रहे और जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते रहे। फिर वो चाहे कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ मे अधिवेशन रहा या ईडी के खिलाफ धरना प्रदर्शन हसन आबिद की आवाज पर हजारों की जनसंख्या मे भीड़ निकलती रही। उस ही के फलस्वरूप आज हसन आबिद को कांग्रेस पार्टी ने अहम और बड़ी जवाबदेही दी है। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक बोरकर की अनुशंसा पर हसन आबदी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया।
हसन ने नियुक्ति के पश्चात् शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व अध्यक्ष श्रम विभाग सुशील सन्नी अग्रवाल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
हसन ने बताया कि सन्नी भईया ने हमेशा मुझे श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने प्रेरित किया एवं मार्गदर्शन दिया। हसन ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन की मज़बूती के लिए तत्परता से कार्यरत रहेंगे।
शुशील सन्नी अग्रवाल एवं अभिषेक बोरकर के नेतृत्व में हसन आब्दी ने बिना किसी स्वार्थ बिना किसी लालच किये निरंतर वार्ड 60 में कार्य किया एवं वार्डवासियों की समस्याओं को दूर अधिकारी तक पहुंचने में सेतु का कार्य करते हुवे वार्ड में रोड निर्माण, नाली, वार्ड में साफ – सफाई के कार्य मे लगे रहे आज इसी का परिणाम उन्हें मिला है। वार्ड वासियों ने कांग्रेस पार्टी द्वारा हसन को इस उपलब्धि और जिम्मेदारी देने पर कांग्रेस का आभार व्यक्त किया।