महामाया देवी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण में उतरीं शुभांगी तिवारी
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर शुरू किया प्रचार अभियान

ज़ोहेब खान……..रायपुर। राजधानी रायपुर से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. शुभांगी तिवारी ने आज नगर देवी श्री राजराजेश्वरी महामाया माता के दर्शन कर सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने चुनाव प्रचार का आगाज़ किया।
आप पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार झा ने बताया कि डॉ. शुभांगी के साथ उनकी माता श्रीमती अंजू तिवारी, पिता श्री चंद्रशेखर तिवारी, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, प्रदेश संयुक्त सचिव एम.एम. हैदरी, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, संतोष कुशवाहा, सागर क्षीरसागर, वीरेंद्र पवार, थानेश्वर बिसेन, भावेश शुक्ला और क्रांति कुमार अग्रवाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मंदिर में आरती व पूजा में शामिल हुए।
अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी रोहित सागर उर्फ छोटू
मां भगवती के दर्शन करने के बाद डॉ. शुभांगी तिवारी ने पुरानी बस्ती क्षेत्र से चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया, जो देर रात कोटा और सुंदर नगर क्षेत्र तक जारी रहा। उन्होंने माता रानी से न केवल अपनी जीत के लिए बल्कि सभी 22 पार्षद प्रत्याशियों की विजयश्री की भी कामना की।
डॉ. शुभांगी के प्रचार अभियान को लेकर आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उनका कहना है कि रायपुर में बदलाव की लहर तेज़ हो चुकी है और जनता इस बार आम आदमी पार्टी को एक नई उम्मीद के रूप में देख रही है।