छत्तीसगढ़मुख्य समाचार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल 89 वर्ष में त्याग देह रात 12 बजे फ्लाइट से रायपुर पहुचे बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल 89 वर्ष में त्याग देह रात 12 बजे फ्लाइट से रायपुर पहुचे बघेल
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का बालाजी हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। बीच में अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां बीते दो सप्ताह से लगातार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। देर रात निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। बताया जा रहा है कि उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सूचना दे दी गई है। फिलहाल वे दिल्ली में थे। आज सुबह 11.55 की जहाज से भूपेश बघेल दिल्ली से वापस आयेंगे। वहीं अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर पाटन सदन में रखा जायेगा।