राजनीति
स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर बांटे विरोध के फॉर्म
ठक्कर बाबा वार्ड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चलाया अभियान, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई नेता रहे मौजूद

नरेंद्र बंजारे……रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन के निर्देश पर नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशनलाल बाजारी के नेतृत्व में ठक्कर बाबा वार्ड क्रमांक-17 में स्मार्ट मीटर एवं बढ़ती बिजली दरों के विरोध में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और स्मार्ट मीटर के विरोध में फॉर्म वितरित किए। इस दौरान आम नागरिकों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं तथा बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि के मुद्दे पर जागरूक करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की गई।


