छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की रायपुर के नाम एक नया रिकॉर्ड, 2 लाख लोगों ने एक साथ गया ‘वंदे मातरम’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में लगभग 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर रिकॉर्ड दर्ज किया। जिसमें जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और तमाम समाज सेवा संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए। वहीं पद्मश्री उषा बारले, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदर दास महंत भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया है। इस कार्यक्रम से स्वतंत्रता दिवस के पहले ही राजधानी रायपुर में देश भक्ति माहौल बन गया है।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम (Mission 1 Lakh Vande Mataram Program) का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें स्कूली बच्चे, समाज से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज झांकी निकाल कर किया गया और मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके बाद सभी ने एक सुर में राज्य गीत अरपा पैरी के धार गाया और उसके बाद वंदे मातरम गाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया इसे जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया। रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े। जिन्हें मिलाकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े। इससे पहले संस्था ने 2019 में 15 किलोमीटर तक तिरंगा फैलाकर पहले भी ऐसे ही इतिहास रचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button