नरेंद्र बंजारे………रायपुर। केंद्र सरकार की महंगाई के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस, छत्तीसगढ़ ने राजधानी रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस नेता नवाज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जवाब मांगा।
IMG_8096
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्लेक्स के माध्यम से “लबरी स्मृति ईरानी, छत्तीसगढ़ पूछ रहा है—महंगाई पर जवाब दो! 400 वाला सिलेंडर 1000 में, स्मृति जी आप मौन क्यों हैं?” जैसे नारों के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान नवाज खान ने कहा कि जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये के आसपास थी, तब स्मृति ईरानी महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करती थीं। लेकिन आज जब सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है, तो वे चुप क्यों हैं?
नवाज खान ने सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पहले सड़क पर उतरकर विरोध करने वाले नेता आज जनता के सवालों का जवाब देने से क्यों बच रहे हैं? आम जनता महंगाई से परेशान है और घरेलू बजट पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता महंगाई पर जवाब चाहती है। सरकार को आम लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेना चाहिए और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए जनता की आवाज उठाने की बात कही।
Back to top button