पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि को जिला भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाया

बालोद। जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि को जिला भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। उपस्थित सभी भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारी ने उनके तौल्य चित्र पर दीप प्रज्वल कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात एक व्याख्यान माला संगोष्ठी के रूप में रखी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति को एक नया वैचारिक धरातल देने वाले समाज में साधारण मानव की गरिमा को स्थापित करने लगातार प्रयास करते रहे दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में उनकी सबसे बड़ी विचारधारा थी एक आत्मा मानववाद इसका मकसद था स्वदेशी सामाजिक आर्थिक मॉडल अपनाना वह एक कुशल संगठन करता थे .
जिन्होंने न केवल सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक नीतियों पर अपने विचार रखें बल्कि देश के विकास के लिए भारतीय दर्शन विचारों और संस्कृति को सबसे ऊपर रखा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से लगे धन से चलती है आज सभी कार्यकर्ता कुछ ना कुछ राशि पार्टी के लिए समर्पित करें।प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि उपाध्याय जी का जीवनकाल अत्यंत कठिनाइयों से गुजरा किंतु वे सदैव राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र के नव निर्माण के लिए उनके बताएं विचारों को आत्मसात कर वैचारिक मूल्य के साथ कार्य करें प्रधानमंत्री मोदी जी उन्हीं के विचारों को लेकर भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने सतत प्रयासरत हैं
वरिष्ठ नेता यज्ञ दत्त शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन मूल्य पर आधारित है वे एकात्म मानववाद के महान चिंतक, संगठन कर्ता, लेखक, राजनीतिज्ञ, अर्थज्ञय, त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि मुझे 2 दीन दयाल मिल जाए तो मैं देश की दशा और दिशा बदल सकता हूं ऐसे दुर्लभ व्यक्तित्व के धनी भारत भूमि में सर्दियों में जन्म लेते हैं
जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघ के विचारधारा से चलने वाली राजनीतिक इकाई है ऐसे अनेक संगठन उनके विचारों को लेकर भारतीय संस्कृति सभ्यता और राष्ट्र के पुनरुत्थान के लिए कार्य कर रही है उनके विचारों से ही कार्य कर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राष्ट्र में देश की सेवा कर रही है । अमित चोपड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हर युवा को उनके विषय में पढ़ना चाहिए उनके चिंतन उनका कार्य सदैव राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते रहेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने जिला भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत पवार, महामंत्री किशोरी साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर, सहित मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,प्रेम साहू, प्रणेश जैन, रूपेश सिन्हा, जितेन्द्र साहू, डिशोक जांगड़े ,दारा सिंह दारा सिंह भैसार्य, पवन सोनबरसा ,नरेंद्र सोनवानी,चित्रसेन साहू, गणेशाराम साव अबरार सिद्दीकी, विनोद कौशिक, अमित चोपड़ा, संजय साहू, नीलांबर पटेल,जसराज शर्मा, विनोद गिरि गोस्वामी, सुरेंद्र सारथी, रिंकू अग्रवाल ,कमल पनपालिया, अविनाश शर्मा, युवराज साहू देवघर ,साहू अशोक जांगड़े, राजेंद्र कनेकर, चंद्रिका प्रसाद दुबे, विक्रम लालवानी, शिव प्रसाद सोनकर, संतोष जासुसी, लोकेश साहू, बाल सिंह साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।