छत्तीसगढ़

जिलाध्यक्ष पवन साहू ने जिला साहू संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर सदन को संबोधित करते हुए कहा, –

बालोद। सामाजिक हो राजनीतिक हो या कोई भी क्षेत्र जो इंसान सतत् समर्पित होकर ईमानदारी से कार्य करता है उसे उसका प्रतिफल अवश्य मिलता है। उक्त वक्तव्य नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू ने जिला साहू संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर सदन को संबोधित करते हुए कहा साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए एकजुट होना आवश्यक है, संगठन की ताकत एकता में है। साहू संघ के प्रदेश महामंत्री हलधर साहू , जिला अध्यक्ष सोमन साहू एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा साहू समाज के संरक्षक एवं प्रदेश सलाहकार पवन साहू को जिला भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर फूलमाला से स्वागत् कर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्ष सोमनलाल साहू ने इसे साहू समाज के लिए गर्व का विषय बताया। संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने पवन साहू को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार कड़े संघर्ष करते हुए एक सरपंच पद से राजनैतिक जीवन प्रारंभ करने वाला अपनी योग्यता के बल पर जनपद अध्यक्ष तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया है तथा वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है जो समाज को गौरवान्वित करने वाली बात है। पूर्व जिला साहू संघ अध्यक्ष किशोरीलाल साहू ने कहा कि पवन साहू ने अपने सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन में फल की चिंता छोड़कर सतत् कार्य किया है जिसका परिणाम है कि वे आज इस पद पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर उपस्थित साहू संघ के प्रो केआर साहू, विजय साहू, आरडी साहू, कृष्णा साहू, परमानंद साहू, तोरणलाल साहू, बंशी साहू, डॉ लिखेश्वर साहू, प्रेमलाल साहू, जयंत साहू, द्रोणाचार्य साहू, तुकेश हिरवानी, महिला प्रकोष्ठ के अंजनी साहू, छवि सार्वा, द्रौपति साहू, अंजू साहू, सरोज गंगबेर, उर्वशी साहू, लक्ष्मी साहू, जानकी सोनबोईर, डिलेश्वरी साहू, देवकी साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष मदन सोनबरसा, महेन्द्र साहू, मानसिंग सार्वा, राजेन्द्र साहू, सोमन साहू, युवराज साहू, नरेन्द्र हिरवानी, उमाशंकर साहू, दुर्गाशंकर साहू, उत्तम साहू, दिलीप साहू एवं जिला एवं तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button