मुख्य समाचार

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: फील्ड ट्रायल के लिए तैयार, जानें कौन-कौन सी नई सुविधाएं होंगी शामिल

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़……..नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है और जल्द ही इसका फील्ड ट्रायल शुरू होने वाला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए तैयार की जा रही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें उन्नत तकनीक और यात्री सुविधाओं से लैस होंगी।

कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और अनुशासन पर दिया जोर

 

नई सुविधाओं की झलक

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताएं इसे एक आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए तैयार करती हैं:

1. उन्नत सुरक्षा मानक:

“कवच” तकनीक से लैस।

EN-45545 HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन।

क्रैशवर्थी और जर्क-फ्री सेमी-परमानेंट कपलर।

एंटी क्लाइंबर्स की सुविधा।

एक वर्ष से फरार धोखाधड़ी के 02 प्रकरण में आरोपी तेजनाथ देवागंन को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

2. यात्रियों के लिए विशेष डिजाइन:

प्रतिबंधित गतिशीलता वाले यात्रियों (पीआरएम) के लिए विशेष आवास और सुलभ शौचालय।

ऊपरी बर्थ तक पहुंचने के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई सीढ़ियां।

पूरी तरह सीलबंद चौड़े गैंगवे।

 

रायपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई: 94 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

3. स्मार्ट तकनीक:

एयर कंडीशनिंग और सैलून लाइटिंग के लिए केंद्रीकृत कोच निगरानी प्रणाली।

सभी कोचों में सीसीटीवी निगरानी कैमरे।

https://crimechhattisgarh.com/politics/76525/

 

चेयर कार के बाद स्लीपर का विस्तार

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे में वर्तमान में चेयर कार कोच वाली 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें से 16 सेवाएं तमिलनाडु के स्टेशनों को जोड़ती हैं। सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत सेवा दिल्ली और बनारस के बीच 771 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भारतीय रेलवे के नेटवर्क में आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का एक नया अध्याय जोड़ेंगी। यह नई सुविधाएं यात्रियों को एक बेहतरीन और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button