क्राइम

तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.2 किलो गांजा और ₹48,000 नगद के साथ आरोपी गिरफ्तार

ज़ोहेब खान…….रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे “निजात अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तेलीबांधा क्षेत्र में ग्रीन लाइट ढाबा के पास गांजा बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान संजू उर्फ संजय मराठा (40 वर्ष), निवासी काशीराम नगर, तेलीबांधा के रूप में हुई है।

 

कार्रवाई के दौरान बरामद सामग्री:

गांजा: 4.2 किलोग्राम

नगदी बिक्री राशि: ₹48,000

दोपहिया वाहन: क्रमांक सीजी/04/क्यूए/8783

कुल जब्ती की कीमत: ₹1,70,000

यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

 

घटना का विवरण:

दिनांक 14 दिसंबर 2024 को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रीन लाइट ढाबा के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के वाहन से 4.2 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 817/24 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना तेलीबांधा प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज सिंह परिहार, आर. दिलीप जांगड़े और थाना तेलीबांधा के उनि एच.आर. यदु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button