मुख्य समाचार

दबाव के बाद जागा खाद्य विभाग: भाठागांव की नकली पनीर फैक्ट्री पर रेड, ‘सेटिंग’ के आरोपों से मचा हड़कंप

नरेंद्र बंजारे……रायपुर। दबाव के बाद जागा खाद्य विभाग: भाठागांव की नकली पनीर फैक्ट्री पर रेड, ‘सेटिंग’ के आरोपों से मचा हड़कंप

रायपुर के भाठागांव में बिना दूध के केमिकल से कथित तौर पर नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। आरोप है कि लगातार दबाव बनने के बाद विभाग की टीम ने देर रात फैक्ट्री पर छापेमारी की, लेकिन तब तक संचालक अधिकांश माल छिपा चुका था।

 

मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि फैक्ट्री संचालक ने कैमरे पर कथित रूप से स्वीकार किया कि उसकी अधिकारियों से “सेटिंग” है। यह भी बताया गया कि इस फैक्ट्री पर पहले भी दो बार कार्रवाई हो चुकी है और इसे 15 दिनों के लिए बंद कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद उत्पादन फिर से शुरू हो गया।

 

युवा कांग्रेस के उत्तर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष नवाज़ खान ने कहा,
“एनालॉग पनीर जब तक सरकार बैन नहीं करती, तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी। दो बार कार्रवाई के बाद भी फैक्ट्री चल रही है, यह सेटिंग का सबसे बड़ा सबूत है।”

 

मुख्य मांगें:

– फैक्ट्री को स्थायी रूप से सील किया जाए।
– संचालक एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
– आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया जाए।

 

“मौत का राज बताने का झांसा, तांत्रिक ने डॉक्टर से ठगे ₹40 लाख! XUV भी हड़पी, FIR के बाद फरार”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button