मुख्य समाचार
“पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी, गरियाबंद के 1 लाख किसानों को 21.71 करोड़ की सौगात – धूमधाम से मनाया गया पीएम किसान दिवस”

नरेश कुमार ध्रुव……….फिंगेश्वर,गरियाबंद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे देश में पी.एम. किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित सभी विकासखंडों व ग्राम पंचायत स्तर पर विविध आयोजन कर इस दिन को उत्सव की तरह मनाया गया।
योजना के तहत जिले के 1 लाख 233 किसानों को कुल 21 करोड़ 71 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। राष्ट्रीय स्तर पर यह राशि 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपये के रूप में स्थानांतरित की गई।
गरियाबंद जिले में कृषि उपसंचालनालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वाराणसी से हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
खाद संकट से जूझ रहे किसान, दो महीने बाद भी नहीं मिली डीएपी और एनपीके – तेजराम विद्रोही
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर एवं कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री लेखराज ध्रुवा ने किसानों को संबोधित किया और सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री नरसिंग ध्रुव ने पीएम किसान योजना की विस्तृत जानकारी दी, विशेष रूप से ई-केवाईसी अपडेट व पोर्टल की सुविधा के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने धान की एकल फसल पर निर्भरता कम कर दलहन, तिलहन, मक्का जैसे विकल्पों को अपनाने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शालू अब्राहम, श्री प्रवीण जामरे एवं श्री तुषार मिश्रा ने उन्नत कृषि तकनीक, कीट नियंत्रण, जैविक खेती और रासायनिक खादों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिले भर से 2000 से अधिक किसान एवं विकासखंड, ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारी व किसान मित्र शामिल हुए। कार्यक्रम ने जिले के किसानों में नई ऊर्जा व जागरूकता का संचार किया।
सरकारी वर्दी, लोगो और पदनाम का सोशल मीडिया पर इस्तेमाल अब बैन: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा आदेश



