क्राइम

रायपुर गैंगरेप : ASI पिता के थानाक्षेत्र में बेटे ने किया गैंगरेप, शर्मिदा हो ASI ने खुद के ट्रांसफर के लिए किया मांग

रायपुर। मंदिर हसौद क्षेत्र में रक्षा बंधन के लिए जिन दो युवतियों से गैंगरेप की वारदात हुई। उसमें एक आरोपी एएसआई का पुत्र निकला। आरोपी युवक ने अपने ही पिता के थानाक्षेत्र में बलात्कार जैसी शर्मनाक हरकत का अंजाम दिया। इस पूरी घटना से मुजगहन थाना में पदस्थ एएसआई ने अपने स्थानांतरण के लिए विभाग से मांग की है।

बता दें कि गुरूवार को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधकर देर शाम दो युवतियां अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी, तभी मंदिर हसौद थानांतर्गत रिम्स अस्पताल के करीब आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज होते हुए महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोक लिया। और थोड़े ही देर बाद चार बाइक में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। उसके बाद युवतियों को घेरकर उनके साथ जर्बदस्ती की। इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता के पुत्र को आदतन बदमाश है।

इस घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा पूनम ठाकुर है। उसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम हत्या और बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था। और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button