क्राइम

“चार-चार पतियों के साथ जी रही थी डबल लाइफ, ऊपर से बॉयफ्रेंड! खुलासा होते ही गांव में मचा बवाल”

“नागपुर की ‘मॉडर्न महाभारत’: एक महिला, चार पति और एक बॉयफ्रेंड—पुलिस भी रह गई दंग!”

Crime Chhattisgarh News……नागपुर। कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन कभी-कभी लालच उसे और भी अंधा बना देता है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां 35 साल की एक महिला भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे ने न सिर्फ चार-चार शादियां कीं, बल्कि एक बॉयफ्रेंड भी बना रखा था — और सबसे हैरानी की बात यह कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी!

चार शादियां, चार कहानियां

भाविका ने 2003, 2013, 2016 और 2021 में अलग-अलग पुरुषों से शादी की। हर बार उसने खुद को सच्ची, संस्कारी और पीड़ित महिला के रूप में पेश किया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका असली खेल शुरू होता था।

शादी के बाद ठगी का खेल

महिला अपने पतियों पर रेप, मारपीट या दहेज प्रताड़ना जैसे झूठे केस लगाकर उनसे मोटी रकम वसूलती थी। इस गंदे खेल में उसका 27 वर्षीय प्रेमी मयूर राजू मोटघरे भी बराबर का साझेदार था। दोनों मिलकर पुरुषों को फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार करते थे।

ऐसे खुला राज़

यह साजिश तब बेनकाब हुई जब भाविका के चौथे पति महेंद्र वनवानी ने उसकी चालाकी भांप ली। भाविका ने उस पर भी झूठा केस डालने की कोशिश की, लेकिन महेंद्र ने उल्टा पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
जांच में जो सामने आया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए — भाविका के पहले से तीन और पति हैं और एक प्रेमी भी!

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अब भाविका और उसके बॉयफ्रेंड मयूर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उन पर कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button