मुख्य समाचारहादसा
रायपुर सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, ऑयल फैक्ट्री जलकर खाक – इलाके में दहशत

ज़ोहेब खान…….रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में स्थित टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं।
गवाहों के मुताबिक फैक्ट्री में अचानक लपटें उठीं और कुछ ही देर में धुआँ आसमान तक फैल गया। आग इतनी भीषण है कि दो से तीन किलोमीटर दूर तक काला धुआँ साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है।
सीतारमण ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की शुरुआत की, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था। श्रमिकों ने शुरुआत में पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
खास चिंता की बात यह है कि इस फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर आईओसी का वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट स्थित है, जहाँ घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग होती है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी खतरनाक इकाई के नजदीक आखिर टायर जलाकर ऑयल बनाने जैसी फैक्ट्री को अनुमति कैसे मिली।
कटघोरा में देर रात फायरिंग, खाली कारतूस बरामद, एक व्यक्ति पकड़ा गया
साथ ही, क्षेत्र में चल रही ऐसी करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियों से लगातार प्रदूषण और दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के दर्जनभर गाँवों के लोग लंबे समय से परेशान हैं। आज की आगजनी की घटना ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज में बांग्लादेश को हराया फाइनल में पहुंची



