मुख्य समाचार
राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहा था अवैध निर्माण, आयुक्त के हस्तक्षेप से निगम की नींद टूटी

नरेंद्र बंजारे……..रायपुर। वार्ड क्रमांक 15 में नक्शा के विरुद्ध खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। राजनीतिक संरक्षण के चलते नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का निर्माण किया जा रहा था, जिससे आम जनता का रास्ता तक बाधित हो गया था।
वार्ड 15 के छाया पार्षद शुभम यादव ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत निगम में कई बार की गई, लेकिन जोन स्तर के अधिकारी केवल कागजी नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी से बचते रहे। ज़मीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे यह साफ हो गया था कि अवैध निर्माणकर्ताओं को अंदरखाने संरक्षण प्राप्त है।

जब मामला नगर निगम मुख्य आयुक्त तक पहुंचा, तब जाकर निगम हरकत में आया और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आवागमन बहाल हुआ और जनता को बड़ी राहत मिली।
धारसीवा में कबाड़ी के अड्डे पर छापा, चोरी का डीजल बेचने वाले आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
छाया पार्षद शुभम यादव ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो यह अवैध निर्माण भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकता था। उन्होंने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी यदि नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण किया गया तो जनहित में सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा।



