क्राइम
धारसीवा में कबाड़ी के अड्डे पर छापा, चोरी का डीजल बेचने वाले आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की सक्रियता से डीजल चोरों पर शिकंजा

ज़ोहेब खबर……..रायपुर। धारसीवा थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही डीजल चोरी की घटनाओं पर आखिरकार लगाम लग गई है। ट्रक चालकों और परिवहन व्यवसायियों को भारी नुकसान पहुंचा रहे इस संगठित अपराध का पर्दाफाश भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता से हुआ।
भारतीय युवा कांग्रेस के उत्तर विधानसभा अध्यक्ष श्री नवाज खान एवं प्रदेश सचिव श्री फहीम शेख ने क्षेत्र में हो रही डीजल चोरी की सूचनाएं एकत्र कर तत्काल धारसीवा पुलिस को अवगत कराया। उनकी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ी के आधार पर छापा मारा और डीजल चोरी में संलिप्त आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। युवा कांग्रेस नेताओं की तत्परता से न केवल चोरी का नेटवर्क उजागर हुआ, बल्कि पुलिस को ठोस सूचना भी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई संभव हो सकी।
युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि संगठन हमेशा समाजहित और कानून व्यवस्था के पक्ष में खड़ा रहा है। श्री नवाज खान और श्री फहीम शेख की यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह साबित करती है कि सजग नागरिक और जनप्रतिनिधि मिलकर अपराध के खिलाफ प्रभावी कदम उठा सकते हैं।
युवा कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन पूरी मजबूती के साथ सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।



