देशमुख्य समाचार
पीएससी चयनित अधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे यादव

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
डॉ यादव मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2019 व 2020 में नवचयनित 559 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के साथ उनसे संवाद करेंगे। इस दौरान वे नव चयनित अधिकारियों को राज्य सरकार के विकास विजन से परिचित कराएंगे।
ये कार्यक्रम सुबह राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित होगा।



