रायपुर दक्षिण उपचुनाव: सुनील सोनी बने प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

ज़ोहेब खान……..रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली महत्वपूर्ण बैठक एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और उन्हें गजमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने आगामी नगर निगम और पंचायत चुनावों में भी सफलता की भविष्यवाणी की।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस उपचुनाव को भविष्य के चुनावों के लिए “संजीवनी” बताया और कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने उन्हें लगातार 8 बार विधायक चुना है, और अब वे सुनील सोनी को जनता की सेवा के लिए चुनने का आह्वान करते हैं। उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत का लक्ष्य रखा और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विपक्ष के समीकरण बिगाड़ने का आह्वान किया।
*भाजपा की सदस्यता 50 लाख के पार, छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक उपलब्धि*
भाजपा की सदस्यता 50 लाख के पार, छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक उपलब्धि
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि रायपुर से ही पूरे प्रदेश में जीत का संदेश जाएगा, और इस बार जीत को रिकॉर्ड तोड़ मतों से हासिल करना है। रायपुर दक्षिण विधानसभा के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं के संकल्प और मेहनत से जीत सुनिश्चित करने का भरोसा जताया।
*बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई: 2 दिनों में 15 जुआरी गिरफ्तार, 7,330 रुपये की राशि जब्त*
बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई: 2 दिनों में 15 जुआरी गिरफ्तार, 7,330 रुपये की राशि जब्त
प्रत्याशी सुनील सोनी ने अपने पिछले कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, और जनता के समर्थन से वे इस चुनाव में भी सफल होंगे।
इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने आगामी चुनाव के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।