छत्तीसगढ़ज्योतिष-धर्म
बालोद में विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नृत्य-गीतों से गूंजा इनडोर स्टेडियम

जाहिद खान……..बालोद। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के इनडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में आदिवासी समाज के लोगों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष तुकाराम कोर्राम ने की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डौंडी मुकेश कौड़ो, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निमेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला पंचायत संसदीय राधे लाल तारम, जनपद उपाध्यक्ष डौंडी भोला राम नेताम, गोंडवाना समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष प्रो. एच.एल. मानकर, जिला अध्यक्ष गोंडवाना समाज प्रेमलाल कुंजाम, यू.आर. गंगराले, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, अश्वनी नायक, महेश पिस्दा, कृष्ण कुमार ठाकुर, उप संचालक जिला योजना-सांख्यिकी अधिकारी एस. कुजूर, जनपद सदस्य श्रीमती भगवती उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह से पूर्व आदिवासी समाज के लोगों ने परंपरागत नृत्य और वाद्य यंत्रों के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान समाज प्रमुखों ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर, छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।




