छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाक़ात

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में खेलो इंडिया अकादमी खोले जाने की मांग को लेकर दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाक़ात की और उन्हें इस बाबत पत्र सौंपा.

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे पत्र व उनसे चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि खेल के क्षेत्र में कबीरधाम जिले की अलग पहचान है. जिले में खेल प्रतिभा बहुत है. जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दक्ष हैं और प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं.

कई उपलब्धियां भी हासिल किए हैं. जिले में लगातार खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने, उचित मंच प्रदान करने व उनकी प्रतिभा को और निखारने के लिए कवर्धा में केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना अंतर्गत खेल अकादमी खोले जाने की आवश्यकता है. इससे खिलाड़ियों को बहुत फायदा मिलेगा.

सांसद पांडेय ने बताया कि खेल हमारे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है. भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है. केंद्र सरकार खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button