छत्तीसगढ़

भाजपा का बड़ा खस्ति प्रदर्शन करने की बड़ी तैयारी, आएंगे योगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा का बड़ा खस्ति प्रदर्शन करने की बड़ी तैयारी है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का दौर चल रहा है। नामांकन रैलियों में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी आ रहे हैं। राजधानी रायपुर में चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों का एक साथ एक ही दिन दशहरे के बाद नामांकन कराने की तैयारी है। नामांकन रैली से पहले सभा के लिए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काे बुलाने की तैयारी है। इसी के साथ दशहरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्रियों की भी ताबड़तोड़ सभाएं होंगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए नामांकन हो गया है। अब सात नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। अब दूसरे चरण के नामांकन में भाजपा शक्ति प्रदर्शन करने का काम कर रही है। इसके लिए विधानसभाओं में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बुलाने का दौर चल रहा है।
रायपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन
राजधानी रायपुर की चारों सीटों पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। एक साथ चारों प्रत्याशियों राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू का नामांकन दाखिल होगा। इसके लिए जहां बड़ी नामांकन रैली निकलेगी, वहीं रैली से पहले एक बड़ी सभा भी कराने की तैयारी चल रही है। इस सभा के लिए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की कवायद चल रही है। उनका आना नहीं हो सका तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या फिर स्मृति ईरानी में से किसी एक को बुलाया जाएगा।
मोदी, शाह, नड्डा की आधा-आधा दर्जन सभाएं
भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। अब दशहरे के बाद लगातार सभी को बुलाया जाएगा। दूसरे चरण का नामांकन 30 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद सभाओं का दौर चलेगा। हालांकि इसके पहले भी नामांकन रैलियों में सभाएं होंगी। भाजपा के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधा दर्जन सभाएं कराने की तैयारी है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आधा दर्जन से ज्यादा 8 से 9 सभाएं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी 8 से 9 सभाएं कराई जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेताओं की लगातार चुनाव प्रचार थमने तक सभाएं होंगी। राजधानी रायपुर के साथ कुछ और शहरों में बड़े राष्ट्रीय नेताओं के रोड शो भी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button