राष्ट्रपति संविधान की रक्षक हैं, उनका आना गौरव की बात : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे यहां राजधानी में ब्रम्हकुमारी सेवा सरोवर में आयोजित ‘सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023’ कार्यक्रम में शामिल हुई इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि,ऐसा लगा जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया है।
आप संविधान की रक्षक हैं, आपके आगमन से छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। CM भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। उनकी इस यात्रा के लिए मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से आपको बहुत धन्यवाद देता हूं।
आज राष्ट्रपति, पूरे देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश एक आदिवासी प्रदेश है, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग भी बहुत बड़ी संख्या में यहां निवास करते हैं। यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है, यह वंचितों का प्रदेश है। सभी वंचितों को न्याय मिले, यह संविधान की भावना है।