क्राइम

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

ज़ोहेब खान……..रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद की टीम ने अवैध शराब परिवहन के मामले में आरोपी नंद कुमार धीवर को गिरफ्तार किया है।

 

मामले का खुलासा

विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चंदखुरी बस्ती के पास एक संदिग्ध दोपहिया वाहन सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 पौवा देशी शराब बरामद की गई। आरोपी, नंद कुमार धीवर (34 वर्ष), शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

“यंग इंडिया के बोल” सीजन 5: छत्तीसगढ़ में युवाओं की आवाज़ को मिला राष्ट्रीय मंच

 

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के पास से:

देशी शराब – 32 पौवा

दोपहिया वाहन (सीजी/04/एलके/9141)
जुमला कीमत लगभग ₹45,000/- जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 11/25 पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

मेडिकल आधार पर ज़मानत, अनुयायियों से दूरी: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

पुलिस का संदेश

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 77 लाख की ठगी: राजस्थान के 5 आरोपी गिरफ्तार

 

गिरफ्तार आरोपी:

नाम: नंद कुमार धीवर

पिता का नाम: दुकालु राम धीवर

उम्र: 34 वर्ष

निवासी: चंदखुरी बस्ती, मिलन चौक, थाना मंदिर हसौद, रायपुर

रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है कि नशे के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर का जीवन और मृत्यु दोनों में किया बहिष्कार: भाजपा का तीखा हमला

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button