छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 125 कार्यकर्ता

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव कुछ ही समय बचे हैं। जैसे-जैसे चुनाव आ रहें हैं, वैसे- वैसे राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज होती जा रही है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदल का भी सिलसिला जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 125 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने सभी को भाजपा सदस्यता दिलाई है।
बता दें कि, कवर्धा जिले में लगातार पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। ऐसे में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पंडरिया विधानसभा के ग्राम दशरंगपुर में कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं को भाजपा में सदस्यता दिलाई।
वहीं, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने भाजपा की दोनों विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव में जितने की दावा किया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कही है। इसके साथ ही मंत्री मो.अकबर पर प्रोपेगेंडा करने का आरोप लगाया।
वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कांग्रेस को लेकर बनाया ग्यारहवां एपिसोड जारी किया है। आ गया है लबरा सीएम के झूठ की पोल खोलने वाली हमारी सीरीज ‘करामाती सीएम के झूठे वादे’ का ग्यारहवां एपिसोड! देखिए करामाती सीएम के छत्तीसगढ़िया वाद के नाम पर बोले गए झूठ का सच…” इसके साथ ही भाजपा ने कहा कि, भूपेश छाप दारु से सावधान! कका के कोचिया सरकारी भट्ठी में नकली दारु बिकवा रहे हैं।