लैंडर इमेजर कैमरे में कैद हुआ चंद्रमा का अद्भूत नजारा, ISRO ने जारी किया वीडियो

भारत के चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसके लैंडर में लगे कैमरे ने चंद्रमा की तस्वीरें ली हैं। ISRO ने ‘लैंडर इमेजर कैमरा 4’ से ली गई तस्वीरें एक छोटे से वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर जारी की हैं। वीडियो में चंद्रमा की सतह काफी उजली नजर आ रही है, जिसमें जगह-जगह क्रेटर (गड्ढे) भी दिखाई दे रहे हैं। इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें 20 अगस्त को ली गई थीं।
Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
— ISRO (@isro) August 22, 2023
चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इससे पहले रविवार 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन ‘लूना-25’ हादसाग्रस्त होकर असफल हो गया था। उसे भी दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था। कोई भी देश अब तक चंद्रमा के इस हिस्से में नहीं पहुंच सका है। अगर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रहती है तो दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के मामले में भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा।



