छत्तीसगढ़

CG NEWS : संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी आज से हड़ताल पर

रायपुर : पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से शुरू हो रही महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते प्रदेश में 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप रहेंगी। छत्तीसगढ़ संजीवनी 108 और 102 कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने बताया कि दो-तीन माह कार्य कराकर एक माह का वेतन दिया जाता है।

राठौर ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। विगत दिनों प्रदर्शन भी किया गया था। इस दौरान मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि अब जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि प्रदेश में 108 और 102 के लगभग 3,200 कर्मचारी हैं। वहीं प्रदेश में 300 संजीवनी और 240 महतारी एक्सप्रेस संचालित होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button