सड़क सुरक्षा माह 2024 के दसवे दिन भी लगातार यातायात जनजागरूकता जारी।
शहर के भीतर प्रमुख मार्गो एवं चौक-चौराहों में यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा नियमों का प्रचार-प्रसार

सड़क सुरक्षा माह 2024 के दसवे दिन भी लगातार यातायात जनजागरूकता जारी।
यातायात रायपुर 25 जनवरी 2024
सड़क सुरक्षा माह 2024 के दसवे दिन भी यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार यातायात जनजागरूकता अभियान जारी है। जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिको को यातायात निमयों की जानकारी एवं पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के दसवे दिन निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया:-
नुक्कड नाटक टीम द्वारा 03 ग्राम पंचायतों में चलाया गया जनजागरूकता कार्यक्रम:- सड़क सुरक्षा माह के दसवे दिन यातायात पुलिस द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बेन्द्री, निमोरा एवं मंदिर हसौद में नुक्कड़-नाटके के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं यातायात नियम का पालन नही करने से होने वाले नुकसान एवं नियमों का पालन करने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने अपील की गयी।
शहर के द ग्रेट इंडिया स्कूल एवं आटो ई-रिक्शा चालकों को दिया गया यातायात प्रशिक्षण:- शहर के द ग्रेट इंडिया स्कूल में मंदिर हसौद थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर एवं यातायात पुलिस रायपुर के प्रशिक्षक श्री टीके लाल भोई द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ अपने पालकों को वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने की अपील की गयी।
यातायात रथ के माध्यम से लगातार दसवे दिन प्रचार-प्रसार किया गया:- सड़क सुरक्षा माह के दसवे दिन भी यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात जनजागरूकता रथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भेज कर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जो दसवे दिन भी लगातार यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया।
बैनर/पोस्टर एवं पांप्लेट वितरण:- सड़क सुरक्षा माह के दसवे दिन भी यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर/पोस्टर लगाकर पांप्लेट वितरण कर वाहन चालकों को यातायात निमयों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की गयी।
अपील:- वाहन चालकों से अपील है कृपया नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें, देापहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करें, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दे। यातायात संकेतो का पालन करें।
यातायात पुलिस रायपुर