छत्तीसगढ़

CG NEWS : सर्विस रिवाल्वर से CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में पदस्थ CAF जवान ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव बताया जा रहा है। जवान CAF में कांकेर में अभी पोस्टेड था। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

जानकारी के मुताबिक जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना का रहने वाला है। कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पदस्थ जवान चंद्रशेखर यादव हलवा चौकी में मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली। 15वीं बटालियन बीजापुर के B कंपनी का मृतक जवान था।

घटना की सूचना के बाद घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले और आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button