छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

बालोद जिले में शिवसेना पार्टी संगठन का विस्तार हुआ

बालोद. छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार बालोद जिले में शिवसेना पार्टी संगठन का विस्तार कर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष विजय पारख ने अनिल सिंह राजपूत को जिला उपाध्यक्ष, हर्ष महाराज जिला सचिव एवं चंद्रशेखर दुबे को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष विजय पारख ने प्रेस को बताया कि शिवसेना द्वारा जिले में जनहित के मुद्दों को लेकर अनेक कार्यक्रम किये गए हैं।

जिसमें हमने सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, कृषि, खनिज, सिंचाई, नहर नाली, बिजली सहित अनेक मामलों में आम जनता को उनका हक अधिकार दिलाने धरना प्रदर्शन, ज्ञापन आदि के माध्यम सफल हुए हैं। प्रदेश में शिवसेना पार्टी संगठन पिछले चालीस वर्षों से एक प्रखर, प्रचंड संगठन के नाम से जानी जाती है।

ज्ञात रहे जिलाध्यक्ष विजय पारख द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही संगठन के सभी जिला, विधानसभा, ब्लॉक, ग्राम आदि पदों की नियुक्तियों को रद्द करते हुए कार्यकारिणी भंग कर दिया था। बाला साहेब ठाकरे एकनाथ शिंदे जी की राष्ट्रीय शिवसेना संगठन का विस्तार बालोद जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों, ब्लॉक, ग्राम पंचायतों तक शिवसेना की नवीन ईकाई गठित की कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button