राजनीति

वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस उम्मीदवार कुंदन कुमार सिन्हा ने भरी चुनावी हुंकार

डॉ जे पी अब्दुल कलाम वार्ड में जनता के बीच लोकप्रिय कुंदन ने विकास का भरोसा दिलाया

ज़ोहेब खान……रायपुर। नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुंदन कुमार सिन्हा ने वार्ड नंबर 19, डॉ. जे. पी. अब्दुल कलाम वार्ड, से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय और जनता के बीच लोकप्रिय कुंदन ने वार्ड के विकास को लेकर बड़े वादे किए हैं।

राजीव गांधी वार्ड से कांग्रेस के फहीम शेख का दमदार दांव, विकास को बनाया मुद्दा

 

चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिया। कुंदन ने कहा, “मेरा लक्ष्य है वार्ड नंबर 19 को शहर के सबसे विकसित और स्वच्छ वार्डों में शामिल करना।”

महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की प्रबल दावेदार: राशि त्रिभुवन महिलांग

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंदन उनकी समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं और उनकी कार्यशैली उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाती है। अब देखना यह है कि उनकी यह लोकप्रियता चुनावी नतीजों में कितना असर दिखाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button