क्राइम

बालोद थाना अंतर्गत ग्राम कोरगुड़ा में अज्ञात व्यक्ति ने गांव के ही 60 साल के बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या कर दी

जाहिद खान…….बालोद। बालोद थाना अंतर्गत ग्राम कोरगुड़ा में अज्ञात व्यक्ति ने गांव के ही 60 साल के फागुआ राम देवांगन की खेत पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सनसनी फैल गई।

बालोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फागुआ राम सुबह 9 बजे गोबर, कचरा लेकर खेत गया था। वह रोज 12 बजे खेत से वापस आ जाता था, लेकिन दोपहर में एक बजने के बाद भी खेत से नहीं आया तो उनका बेटा खोजने खेत तरफ गया। उसने पिता को खेत में मृत हालत में देखा और सूचना पुलिस को दी।हत्यारे ने फगुआ राम के शरीर पर कई बार हमला किया है। उनके शरीर से धड़ को अलग कर दिया। जिले में इस तरह का यह संभवत: पहला मामला है, जो इतनी बेरहमी से हत्या की गई है।बालोद पुलिस की टीम पहले पहुंची। फॉरेंसिक जांच की टीम को बुलाया। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है।पुलिस ने फगुआ के बेटे से भी जानकारी ली। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। परिजनों का कहना है कि वह सीधा साधा था। चना व कभी-कभी दातून भी बेचता था। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
एसपी बालोद एसआर भगत ने कहा कि कोरगुड़ा में 60 वर्षीय फगुआ राम देवांगन की हत्या हुई है। जांच में फॉरेंसिक टीम से भी मदद ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button