
ज़ोहेब खान……..रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व किया, जिसमें आगामी चुनाव और कांग्रेस की न्याय यात्रा पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के दौरान, जांगिड़ ने भाजपा सरकार के 9 महीने के कार्यकाल की कड़ी आलोचना करते हुए इसे आम जनता के लिए त्रासदीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में लूट, चोरी, और डकैती जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। जांगिड़ ने शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ किए गए निरंतर प्रदर्शनों की सराहना करते हुए, उन्हें जनता के मुद्दों के लिए और अधिक मुखर होकर लड़ने का निर्देश दिया।
*भू माफिया केबल माफिया गुरु चरण सिंह होरा व बेटा तरनजीत की जमानत याचिका खारिज FIR के बाद से फरार है बाप ,बेटा अग्रिम जमानत याचिका हुईं ख़ारिज पुलिस कर रही सर गर्मी से तलाश*
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया और आगामी न्याय यात्रा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। जांगिड़ ने यह भी निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि चुनावी तैयारियां सुदृढ़ हो सकें।
*छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की संपत्तियों के फ्री-होल्ड में रोक नही…..*
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की संपत्तियों के फ्री-होल्ड में रोक नही…..
इस बैठक में वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, प्रतिमा चंद्राकर, छाया वर्मा, गिरीश दुबे, महेंद्र छाबड़ा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक सुझाव दिए।
*मुख्यमंत्री से शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग: यूथ कांग्रेस की चेतावनी*
मुख्यमंत्री से शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग: यूथ कांग्रेस की चेतावनी