
ज़ोहेब खान……….रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रदेश में भाजपा की सदस्यता संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक और प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, और संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और उनके समन्वित प्रयासों को नमन किया है।
सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में 40,49,158 सदस्य ऑनलाइन और 09,60,500 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए हैं, जिनकी डाटा एंट्री जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गम स्थानों, जैसे पहाड़ी कोरवा समाज में भी सदस्यता अभियान चलाया, जिसे केंद्रीय नेतृत्व ने सराहा। यह अभियान 3 सितंबर से शुरू हुआ था और 19 अक्टूबर को 50,09,658 सदस्यों का रिकॉर्ड पार कर लिया गया।
*बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई: 2 दिनों में 15 जुआरी गिरफ्तार, 7,330 रुपये की राशि जब्त*
बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई: 2 दिनों में 15 जुआरी गिरफ्तार, 7,330 रुपये की राशि जब्त
सिंहदेव के अनुसार, इस सफलता का श्रेय भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में चल रही सुशासन व्यवस्था को जाता है, जिसके चलते प्रदेश में भाजपा सदस्यता के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।
*33000 शिक्षक भर्ती की मांग कों ले कर धरने में बैठे शिक्षक अभ्यर्थीयों की आप बीती उनकी जुबानी*