राजनीति

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार: लोकतंत्र के मंदिर में कांग्रेस की गुण्डागर्दी – किरण सिंह देव

ज़ोहेब खान…….रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में शुक्रवार को पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी और दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मखौल उड़ाते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।

 

श्री देव ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार कर कांग्रेस ने न केवल अपने राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह अब हिंसक और अराजक राजनीति के रास्ते पर चल पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में पत्रकार को धमकाया, उसके माइक और कैमरे को छीनने का प्रयास किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ निंदनीय है। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों का लगातार उल्लंघन कर रही है।

अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

 

श्री देव ने गुरुवार को लोकसभा में हुई घटना का भी जिक्र किया, जहां राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने एक बुजुर्ग सांसद के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के भड़काऊ बयानों और विधानसभा परिसर में पत्रकारों के साथ किए गए दुर्व्यवहार ने कांग्रेस की अराजक प्रवृत्ति को उजागर किया है।

भाजपा संगठन महापर्व: बालोद में तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। श्री देव ने मांग की कि कांग्रेस को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पुरानी बस्ती पुलिस की तत्परता: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button