गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 20 नक्सली ढेर, रुक-रुक कर जारी फायरिंग, सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत हार्डकोर नक्सली किए गए खत्म

ज़ोहेब खान………रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसमें 1 करोड़ का इनामी और नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। यह मुठभेड़ राज्य के इतिहास में पहली बार सेंट्रल कमेटी के सदस्य के खात्मे के रूप में दर्ज की गई है।
वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस उम्मीदवार कुंदन कुमार सिन्हा ने भरी चुनावी हुंकार
भारी संख्या में हथियार बरामद:
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में कई हार्डकोर नक्सली शामिल हैं, जिनकी लंबे समय से तलाश थी।
राजीव गांधी वार्ड से कांग्रेस के फहीम शेख का दमदार दांव, विकास को बनाया मुद्दा
रायपुर में होगा शवों का पोस्टमार्टम:
मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए हैं। सुबह 5 बजे सभी शवों को मेकाहारा अस्पताल की नई मर्चुरी में रखा गया। पहली बार यहां इतने बड़े पैमाने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके लिए 22 डॉक्टर और 10 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं।
महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की प्रबल दावेदार: राशि त्रिभुवन महिलांग
सीएम और गृहमंत्री ने दी बधाई:
मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए जवानों को बधाई दी है। उन्होंने इसे नक्सलियों के खिलाफ बड़ी जीत बताया।
रुक-रुक कर जारी फायरिंग:
मुठभेड़ अभी भी खत्म नहीं हुई है। इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत:
यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की एक ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है। इससे नक्सलियों के मनोबल पर भारी असर पड़ेगा और राज्य में शांति स्थापना के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।