छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में AAP की धमाकेदार एंट्री, नगरीय निकाय चुनावों में रचा इतिहास!

AAP बनी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, कई सीटों पर लहराया परचम

ज़ोहेब खान…….रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी को चौंकाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश में AAP तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, महासचिव वदूद आलम, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, संगठन महामंत्री जसबीर सिंह और मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह जीत पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

 

बिलासपुर में बीजेपी के गढ़ में AAP का परचम

पूर्व भाजपा विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के गढ़ माने जाने वाले बोदरी नगर पालिका में AAP की नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इसके अलावा भावना आशीष खत्री (वार्ड 07), श्याम आर्या गुड्डू (वार्ड 08), विजय वर्मा (वार्ड 14) और डॉली दीपक जलवानी (वार्ड 13) ने पार्षद पद पर जीत हासिल की।

बलरामपुर, महासमुंद और अन्य जिलों में भी AAP का बेहतरीन प्रदर्शन

बलरामपुर (सामरी विधानसभा): नगर पंचायत कुसमी, वार्ड 7 से सकील अंसारी ने जीत दर्ज की।

महासमुंद (बसना नगर पंचायत): वार्ड 9 से इरफान गीगानी और वार्ड 14 से अमरीन खान ने जीत हासिल की।

निर्विरोध चुने गए AAP के प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में कई जगह AAP समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए:

ग्राम पंचायत बोडेना (गुंडरदेही, बालोद): तोरणी पटेल (पंच)

ग्राम पंचायत बसीबार (कोरबा): वार्ड 06 पंच

ग्राम पंचायत मुरागांव (कांकेर): ललित कवाची (सरपंच)

ग्राम पंचायत सकर्रा (मालखरौदा, सक्ती): कुमारी चंद्रा (पंच)

ग्राम पंचायत बछेरा (पथरिया, मुंगेली): धर्मराज साहू (पंच)

गोपाल साहू बोले – ‘छत्तीसगढ़ में क्रांति की शुरुआत’

AAP की इस शानदार जीत पर प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा,
“जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस से प्रभावित है। शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर जनता ने मोहर लगा दी है। यह छत्तीसगढ़ में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में भी जनता का आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहेगा।”

छत्तीसगढ़ में AAP की मजबूत दस्तक

नगरीय निकाय चुनावों में AAP के शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button