बालोद में भाई व बहन की शादी के लिए सामान खरीद कर लौट रहे युवक की घर से एक किमी पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जाहिद खान……बालोद। बालोद में भाई व बहन की शादी के लिए सामान खरीद कर लौट रहे युवक की घर से एक किमी पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से भेड़िया नवागांव के भंडारी परिवार की खुशी मातम में बदल गई। दुबेश भंडारी (35) शादी का सामान लेने अपने दो साथी के साथ एक मोटरसाइकिल से बालोद गया था। बालोद से लौटते समय दुर्घटना हो गई।घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे ग्राम भेडिया नवागांव- बोड़की के बीच हुई। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन सीजी 07 बीजेड 8337 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वाहन सहित फरार हो गया। मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों में एक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गया, उन्हें 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक गंभीर घायल युवक टाकेश भंडारी (34) को रेफर कर दिया गया। राकेश कुमार (30) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वाहन को लगभग 50 मीटर तक घसीटा।दुबेश के चाचा के घर भाई व बहन शादी हो रही है। बहन की बारात आने वाली थी। भाई के चौथिया मेहमानों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। दुबेश के दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का है।