देश

स्कूली छात्रों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने एनईपी-2020 के अनुरूप एक बड़े कदम के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) को विलय करने का भी फैसला किया है। कटक स्थित बीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा और शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रबंधन कर रहा है, जबकि यहां सीएचएसई कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षा और शैक्षणिक कार्यों की देखरेख कर रहा है। गोंड ने बताया कि सरकार दोनों संगठनों का विलय करके एक बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि, नए बोर्ड के स्थान के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्राथमिक शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को एनसीईआरटी ढांचे के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि ये निर्णय बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button