भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार, 2021 से हर प्रतियोगिता में टॉप-2 में किया फिनिश

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार, 2021 से हर प्रतियोगिता में टॉप-2 में किया फिनिश
Photo of admin admin Send an email2 hours ago 1 minute read
नई दिल्ली । भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी निरंतरता का लोहा मनवाया। गुरुवार को ज्यूरिख में खेले गए डायमंड लीग फाइनल 2025 में उन्होंने 85.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस तरह नीरज ने 2021 से अब तक खेले गए हर इवेंट में टॉप-2 में फिनिश करने का सिलसिला कायम रखा है।
जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब जीता। यह नीरज का लगातार 26वां टूर्नामेंट है, जिसमें उन्होंने पहले या दूसरे स्थान पर फिनिश किया है। यह सिलसिला जून 2021 में फिनलैंड के कूर्टाने क्लासिक के बाद से चला आ रहा है, जहां वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
नीरज चोपड़ा की टॉप-2 उपलब्धियां (2021-2025),2025,ज्यूरिख डायमंड लीग (स्विट्ज़रलैंड) – दूसरा स्थान,नीरज चोपड़ा क्लासिक, बेंगलुरु (भारत) – पहला स्थान,ओस्ट्रावा डीएल (चेक गणराज्य) – पहला स्थान,पेरिस डीएल (फ्रांस) – पहला स्थान,जानुज़ कुसोचिंस्की मेमोरियल, चोरजॉ (पोलैंड) – दूसरा स्थान,दोहा डीएल (कतर) – दूसरा स्थान,पोट्च इनविटेशनल मीट, पोटचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) – पहला स्थान,2024,ब्रसेल्स डीएल (बेल्जियम) – दूसरा स्थान,लॉज़ान डीएल (स्विट्ज़रलैंड) – दूसरा स्थान,पेरिस ओलंपिक (क्वालिफ़ायर) – पहला स्थान,पेरिस ओलंपिक (फ़ाइनल) – दूसरा स्थान,पावो नूरमी गेम्स (फिनलैंड) – पहला स्थान,फेडरेशन कप, भुवनेश्वर (भारत) – पहला स्थान,दोहा डीएल (कतर) – दूसरा स्थान,2023एशियाई खेल, हांगझोउ (चीन) – पहला स्थान,प्रीफोंटेन क्लासिक (अमेरिका) – दूसरा स्थान,ज्यूरिख डीएल (स्विट्ज़रलैंड) – दूसरा स्थान,विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (क्वालिफ़ायर), बुडापेस्ट (हंगरी) – पहला स्थान,विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (फ़ाइनल), बुडापेस्ट (हंगरी) – पहला स्थान,लॉज़ान डीएल (स्विट्ज़रलैंड) – पहला स्थान, दोहा डीएल (कतर) – पहला स्थान,2022 ज्यूरिख क्लासिक (स्विट्ज़रलैंड) – पहला स्थान,लॉज़ान डीएल (स्विट्ज़रलैंड) – पहला स्थान, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (क्वालिफ़ायर), ओरेगन (अमेरिका) – पहला स्थान,विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (फ़ाइनल), ओरेगन (अमेरिका) – दूसरा स्थान, स्टॉकहोम डीएल (स्वीडन) – दूसरा स्थान,कूर्टाने गेम्स (फिनलैंड) – पहला स्थान,पावो नूरमी गेम्स (फिनलैंड) – दूसरा स्थान,2021टोक्यो ओलंपिक (क्वालिफ़ायर) – पहला स्थान,टोक्यो ओलंपिक (फ़ाइनल) – पहला स्थान