छत्तीसगढ़हेल्थ & लाइफ-स्टाइल

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन का विशाल रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रहित — हेलमेट देकर जागरूकता का अनोखा संदेश

“रक्तदान ही सच्ची इंसानियत”

जाहिद खान………बालोद। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, जिला बालोद की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी थैलेसीमिया पीड़ित मासूम बच्चों की मदद के लिए विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

 

स शिविर में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 60 यूनिट रक्तदान किया। फाउंडेशन की ओर से रक्तदान करने वाले सभी डोनर्स को प्रमाण पत्र और हेलमेट उपहार के रूप में भेंट किए गए।

 

आज से रायपुर में गणेश-विसर्जन…

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि “आज के दौर में सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर लोगों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से होती है। ऐसे में हेलमेट सुरक्षा के लिए अनिवार्य है, और इसी जागरूकता के संदेश को फैलाने के लिए यह पहल की गई है।”

 

जेल शिक्षिका श्रीमती विवेक सिद्दीकी को राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित

विशेष अतिथि एवं गणमान्य जनों की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनसेवक राकेश यादव, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चंद्रेश हिरवानी, पार्षद विनोद शर्मा, पार्षद कसीमुद्दीन कुरैशी, पार्षद रीता सोनी, दाऊद अहमद खान, तथा इंतजामिया कमेटी बालोद के सदर शाहिद अहमद खान सहित कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

माल्या-नीरव जैसे भगोड़ों को रखने के लिए तिहाड़ जेल तैयार, भारत ने ब्रिटिश एजेंसी को दिया सिक्योरिटी का भरोसा

कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदिल हामीद सिद्दीकी, दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद खान, जिला संरक्षक हाजी सलीम तिगाला, जमील बख़्श, इस्माइल खान, अरमान अंसारी, जिला अध्यक्ष अज़हर कुरैशी, जिला सचिव रहीम मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष वकार कुरैशी, जिला सह सचिव बशीर खान, मेंबर हकीम ताज, इरशाद, रिजवान कुरैशी, समीर, हक्कानी हसन, निजामुद्दीन कुरैशी, मीडिया प्रभारी हसनात सिद्दीकी, और मुस्लिम जमात के तमाम सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

 

लुत्ती बांध हादसा : पांच लोगों की उठी अर्थी, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

आम लंगर का भी हुआ इंतज़ाम

रक्तदान शिविर के साथ-साथ आम लंगर का भी विशेष एहतमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री को जान से मारने की धमकी ,युवक गिरफ्तार

एकता और भाईचारे का संदेश

आदर्श कन्या शाला बालोद में पदस्थ स्पोर्ट्स टीचर सूर्यकांत सिंहा ने सहायक प्राध्यापक अशरफ तिगाला के साथ रक्तदान कर साम्प्रदायिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का बेहतरीन संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button