
बिलाईगढ़ । विजन न्यूज सर्विस की खबर का बड़ा असर सामने आया है। बिलाईगढ़ के शासकीय हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला धारासीव में कक्षा के अंदर बच्चों की मौजूदगी में ही दो शिक्षक आपस में भिड़ गए थे। इस गंभीर घटना को विजन न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए विभाग का ध्यान आकर्षित कराया था।
यह भी देखें: छात्रों के सामने भिड़े दो शिक्षक, CCTV फुटेज आया सामने…
अब शिक्षा विभाग ने इस मामले में कड़ा कदम उठाया है। विभागीय आदेश के अनुसार शिक्षक विनीत कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, शिक्षक मानेष पाड़े और देवव्रत भीष्म को समय पालन में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इसके साथ ही शैक्षिक समन्वयक मनोज कुमार कश्यप को शिक्षकों के बीच सामंजस्य स्थापित करने में असफल रहने पर तीन दिनों के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
इस कार्रवाई ने शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। शिक्षक वर्ग इस कदम को नजीर और सबक के रूप में देख रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



