मुख्य समाचार

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, पिता फंदे पर लटका मिला

टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में सनसनी, पत्नी और तीन बच्चों की विषाक्त पदार्थ सेवन से मौत की आशंका, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

ज़ोहेब खान………रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित मदनी चौक, संजय नगर में सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया तथा उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साजिद अली का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीनों बच्चों की मौत विषाक्त पदार्थ सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है।

 

IMG_7889

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। एफएसएल टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button