क्राइम
Raipur : नवा रायपुर में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ,महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।