*सैयद तहज़ीबुल हसन आब्दी बने ऑल इंडियन सीने वर्क्स एसोशिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष*
ज़ोहेब खान की रिपोर्ट

सैयद तहज़ीबुल हसन आब्दी बने ऑल इंडियन सीने वर्क्स एसोशिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर।
छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के युवा सैयद तहज़ीबुल हसन आब्दी ऑल इंडियन सीने वर्क्स एसोशिएशन के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। उनकी नियुक्ति AICWA के संरक्षक श्री सुशील सन्नी अग्रवाल श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त के आदेश अनुसार श्री सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने की है।
श्री गुप्ता ने सैयद तहज़ीबुल हसन आब्दी को बधाई देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि फिल्म के सदस्यों के साथ प्रबंधन और समन्वय करते हुए आपकी लंबी और सफल यात्रा हो और आप निरंतर AICWA हितों कार्य करते रहें।
सैयद तहज़ीबुल हसन आब्दी ने कहा कि मै इस जिम्मेदारी के लिए AICWA राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
सैयद तहज़ीबुल हसन आब्दी के ऑल इंडियन सीने वर्क्स एसोशिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर एसोशिएशन के सभी पदाधिकारियों और उनके सभी मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।