मुख्य समाचारराजनीति

मध्‍य प्रदेश में बिखरा I.N.D.I.A. गठबंधन, आपस में ही लड़ रहे ये दल

इंदौर ।    NDA से लड़ने के लिए विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया I.N.D.I.A. गठबंधन राष्‍ट्रीय स्‍तर पर तो एक मंच पर नजर आ रहा है, लेकिन मध्‍य प्रदेश में यह गठबंधन बिखरा हुआ है। दरअसल, इस गठधन में शामिल दल ही एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतार रहे हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन में मुख्य तौर पर शामिल कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के बीच मध्‍य प्रदेश में कोई गठबंधन नहीं है, लिहाजा ये दल एक दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

मेहगांव
मेहगांव सीट पर कांग्रेस ने राहुल भदौरिया को टिकट दिया है। इसी सीट से I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल सपा ने बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट दिया है, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने सतिंदर भदौरिया को प्रत्‍याशी बनाया है।

सेवड़ा
इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया चुनावी मैदान में है, तो वहीं बरैया के खिलाफ सपा के आरडी राहुल अहिरवार और आप की रमणी देवी जाटव चुनाव लड़ेंगी।

शिवपुरी
शिवपुरी ने कांग्रेस ने केपी सिंह को प्रत्याशी बनाया है, तो इधर आप से कांग्रेस के खिलाफ अनूप गोयल को खड़ा किया है।

चाचौड़ा
इस सीट से कांग्रेस की ओर से लक्ष्मण सिंह चुनाव लड़ेंगे। तो इधर आप ने ममता मीणा को प्रत्याशी बनाया है।

महाराजपुर
इस सीट से नीरज विनोद दीक्षित कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं आप की ओर से रामजी पटेल चुनावी मैदान में है।

अन्‍य सीटों के हाल
सीट    कांग्रेस    सपा    आप

राजनगर    कुंवर विक्रम सिंह    बृजगोपाल पटेल    –
छतरपुर    आलोक चतुर्वेदी    –    भगीरथ पटेल
बिजावर    चरण सिंह यादव    –    अमित भटनागर
मल्हारा    साध्वी राम सिया भारती    –    चन्दा किन्नर
रैगांव    कल्पना वर्मा    –    वरुण गुज्जर खटीक
मऊगंज    सुखेन्द्र सिंह    –    उमेश त्रिपाठी
मनगवां    बबीता साकेत    –    वरुण अम्बेडकर
चुरहट    अजय सिंह राहुल    –    अनेन्द्र गोविन्द मिश्रा
चितरंगी    माणिक सिंह    श्रवण कुमार गोंड    –
पाटन    नीलेश अवस्थी    –    विजय मोहन पलहा
बरगी    संजय यादव    –    आनन्द सिंह
नरेला    मनोज शुक्ला    –    रइसा बेगम मलिक
पेटलावद    वालसिंह मैडा    –    कोमल डामोर
गंधवानी    उमंग सिंघार    –    भेरू सिंह अनारे
इंदौर 1    संजय शुक्ला    –    अनुराग यादव
नागदा-खाचरौद    दिलीप सिंह गुर्जर    –    सुबोध स्वामी
हालांकि कुछ सीटें ऐसी भी है जहां कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया है, लेकिन यहां सपा और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उतार चुकी है।

आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी
सीट               प्रत्‍याशी

मुरैना          रमेश उपाध्याय
दिमनी        सुरेन्द्र सिंह तोमर
भिंड             राहुल कुशवाह
दमोह          चाहत मणि पाण्डेय
सिरमौर          सरिता पांडेय
देवतालाब        दिलीप सिंह गुड्डू
रीवा            इंजी. दीपक सिंह पटेल
सीधी              आनंद मंगल सिंह
देवसर               रतिभान साकेत
मानपुर                ऊषा कोल

पनागर                पंकज पाठक

सिवनी-मालवा            सुनील गौर
सिरोंज                आई. एस. मोर्ये
भोपाल उत्तर          मोहम्मद सऊद
गोविंदपुरा            सज्जन सिंह परमार
हुजूर                   डॉ. रविकांत द्विवेदी

सेंधवा                इंजी. नान सिंह नावड़े
डॉ अंबेडकर नगर-महू       सुनील चौधरी

सपा प्रत्‍याशी

निवाड़ी    मीरा दीपक यादव
सिरमौर    लक्ष्मण तिवारी
धौहनी    विश्वनाथ सिंह मरकाम

बसपा-गोंगपा गठबंधन भी सक्रिय

मध्‍य प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन के दलों के अलावा बसपा और गाेंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन भी सक्रिय है। गठबंधन प्रदेश की करीब 72 सीटाें पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं।

17 सितंबर को होना है चुनाव

गौरतलब है कि प्रदेश में 17 सितंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 3 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button