छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया

 

रायपुर । शहज टावर, देवेंद्र नगर में छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह चावला, कार्यकारी अध्यक्ष सरदार लवली अरोरा और कोषाध्यक्ष सरदार बंटी चावला उपस्थित थे। उक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष की पद के लिए सर्व सदस्य के सहमति से सरदार मंदीप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद में नियुक्ति मिलने पर सरदार मनदीप सिंह विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सभी कार्यकारी पदाधिकारी गण और संगठन के अन्य सभी सदस्य को धन्यवाद् देने के साथ आज से छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यभार को संभालेंगे।

इस खुसी के अवसर में छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के सभी पदाधिकारी गण की ओर से बहुत बहुत बधाई दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button